Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
30-Mar-2024 12:22 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सदर अस्पताल में शार्ट सर्किट से एनआइसीयू में आग लग गई है। जिसमें तीन शिशुओं के झुलसने की सूचना है। उन्हें एसकेएमसीएच ले जाया गया है। सदर अस्पताल में राहत बचाव का कार्य जारी है। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ज़िले के सदर अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु हॉस्पिटल में चल रहे एसएनसीयू वार्ड में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने सदर अस्पताल कि बिजली कट कर फायर फाइटर के सहारे आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं, आग लगने की सूचना पर अफरातफरी का माहौल पूरे हॉस्पिटल में बना रहा। इसके साथ ही एसएनसीयू वार्ड में भर्ती तीन बच्चों को आनन फानन में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी थी तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। वार्ड में भर्ती सभी बच्चों को एसकेएमसीएच मे भर्ती करा दिया गया है।
उधर, बिजली से चलने वाले सभी उपकरण ठीक है और उनकी जांच करवाई जा रही है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नवनिर्मित अस्पताल में किस प्रकार की वायरिंग की गई थी कि आग लग गई इसकी भी जांच कराई जाएगी।