तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Aug-2021 04:07 PM
PATNA : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. सदानंद सिंह के बीमार होने की खबर मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनसे मिलने आज हॉस्पिटल पहुंचे. तेजस्वी ने मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है- पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सदानंद सिंह जी तबीयत ख़राब होने के कारण पटना के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है. आज अस्पताल जाकर परिजनों और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की. ईश्वर से आदरणीय श्री सदानंद बाबू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ.
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सदानंद सिंह जी तबीयत ख़राब होने के कारण पटना के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। आज अस्पताल जाकर परिजनों और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से आदरणीय श्री सदानंद बाबू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/NyZY07CErK
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 13, 2021
तेजस्वी यादव के अलावा राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी आज सदानंद सिंह से मुलाकात की. उन्होंने भी मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है.
दानापुर (पटना) के क्युरिस अस्पताल में चिकित्सार्थ भर्ती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सदानंद सिंह जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए। pic.twitter.com/7p8twOLAf4
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 13, 2021
बता दें कि बीते दिनों सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश ने कांग्रेस नेताओं पर अपने पिता की बीमारी के समय हाल-चाल नहीं लेने का आरोप लगाया था जिसके बाद पार्टी के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत कई अन्य नेता सदानंद सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे.
