तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
10-Mar-2021 11:58 AM
PATNA : बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून पर चर्चा के लिए विपक्ष का आज जबरदस्त हंगामा जारी रहा. हंगामे के बीच प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही जारी रही, इस दौरान आरजेडी के विधायक लगातार यह मांग करते रहे कि सदन में शराबबंदी को लेकर चर्चा कराई जाए. अध्यक्ष ने जब प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही जारी रखी तो आरजेडी के विधायक वेल में आ गए उनके तरफ से लगातार शोर शराबा और नारेबाजी की जाती.
इधर आरजेडी के विधायक रिपोर्टर टेबल के आसपास मौजूद रहे. वेल में मौजूद आरजेडी के विधायकों ने जब रिपोर्ट टेबल को हाथ लगाया तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा गुस्सा गए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रिपोर्टर्स टेबल को हाथ लगाया तो ठीक नहीं होगा. आरजेडी विधायकों पर नाराज स्पीकर ने कहा कि मौसम अब पहले वाला नहीं है, अगर इस तरह का कोई काम की याद तो वह सदन से बाहर निकलवा देंगे.
विधानसभा अध्यक्ष के कड़े तेवर देखकर आरजेडी के विधायक रिपोर्टर्स के वेल में नारेबाजी तो करते रहे लेकिन बाद में उन्होंने रिपोर्टर्स टेबल को हाथ नहीं लगाया. विधानसभा में हंगामे के दौरान रिपोर्टर्स टेबल को जोर-जोर से पीटते विपक्ष के विधायक नजर आएं. लेकिन आज विधानसभा अध्यक्ष के कड़े तेवर में विपक्षी विधायकों को ऐसा नहीं करने की इजाजत नहीं दी.