खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
24-Jul-2023 08:44 AM
By First Bihar
PATNA : मैं कठोरता के साथ नियम प्रक्रिया लागू करूंगा। सदन को कोई बाधित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। मैं किसी को एक या दो बार ही वार्निंग दूंगा उसके बाद भी नहीं माने तो फिर एक्शन ले लूंगा। यह बातें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा है।
दरअसल बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी एक अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले दिनों मानसून सत्र में हुए हंगामे को ध्यान में रखते हुए सदन के सदस्यों को कड़ी चेतावनी दे डाली है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार के सत्र में मैंने कई चीजों को करीब से देखा। इसके बाद अब हम मैंने फैसला ले लिया है कि मैं सदन सदन में कठोरता के साथ नियम प्रक्रिया लागू करूंगा।
विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि- इस बार भी जानबूझकर सदन को बाधित करने की कोशिश की गई। अब अगली बार से सदन को बाधित करने की कोशिश की गई तो एक दो बार में वार्निंग करूंगा उसके बाद हंगामा करने वाले लोगों को नियम प्रक्रिया के तहत छोड़ने वाला नहीं हूं। आप आइए मिलजुल कर सदन को चलाया जाए।सदन विमर्श की जगह है। यह झगड़ा करने की कोई जगह नहीं है।
आपको बताते चलें कि, इस बार 10-14 जुलाई तक चला बिहार मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही लगातार बाधित रही। हालांकि कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही चली। लेकिन, उस दौरन भी विपक्षी दल बीजेपी के सदस्य सदन में मौजूद नहीं रहे। इस बार सरकार के खिलाफ कई मुद्दों जैसे शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति और डिप्टी सीएम की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सदन में काफी हंगामा हुआ। विपक्षी दल के मेंबर सदन में काला कपड़ा भी दिखाया, जिसके बाद उनको मार्शल आउट भी करवाना पड़ा।