ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सदन में फ्लाइंग किस देकर बुरी तरह फंसे राहुल गांधी, BJP ने सदन...

सदन में फ्लाइंग किस देकर बुरी तरह फंसे राहुल गांधी, BJP ने सदन में दर्ज कराई शिकायत

09-Aug-2023 03:02 PM

By First Bihar

DELHI : एक बात पर मैं अभी आपत्ति दर्ज करती हूं अध्यक्ष जी। जिनको आज मुझसे पहले अपनी बातें रखने का मौका मिला उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। क्या बात है आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बातों को रखते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के संदर्भ में कही है। इसके आगे उन्होंने कहा कि- यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।


दरअसल, सदन में आज मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों को अपनी बातें रखने का समय दिया जा रहा था। इसी दौरान राहुल गांधी ने भी अपनी बातों को रखा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति बोलने के लिए खड़ी हुईं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा। इसी दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया।

news image

वहीं, इसके बाद भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी की शिकायत है। भाजपा सांसद ने कहा है कि- स्पीकर महोदय मैं आपका ध्यान केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी द्वारा सदन में की गई घटना की ओर आकर्षित करना चाहती हूं। उक्त सदस्य ने सदन को संबोधित करते समय केंद्रीय मंत्री और इस सदन की सदस्य स्मृति जुबिन ईरानी के प्रति अशोभनीय व्यवहार किया और अनुचित इशारे किये। हम सदस्य के ऐसे व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसने न केवल सदन में महिला सदस्यों की गरिमा का अपमान किया है, बल्कि इस प्रतिष्ठित सदन की गरिमा को भी कम किया है।

news image