ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / सड़क पर लड़ते-लड़ते बैंक में घुस गया सांड, मची अफरा-तफरी

सड़क पर लड़ते-लड़ते बैंक में घुस गया सांड, मची अफरा-तफरी

10-Jan-2024 08:04 PM

By First Bihar

DESK: सड़क पर सांड को लड़ते तो आपने जरूर देखा होगा लेकिन सड़क पर लड़ते-लड़ते किसी बैंक में सांड को घुसते शायद ही देखा होगा। यह तस्वीर स्टेट बैंक की शाखा की है जहां अचानक सांड को देख बैंक कर्मी और कस्टमर हैरान रह गये इस दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सांड को देख लोग इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा कर्मी ने बेहद सूझ-बूझ का परिचय देते हुए साड़ को बैंक से बाहर निकाला। सांड के बाहर निकलने के बाद बैंक कर्मियों और कस्टमर ने राहत की सांस ली। 


इस दौरान किसी ने बैंक में घुसे सांड का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। जिसे लोग खूब देख रहे हैं और वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बतायी जा रही है जो भारतीय स्टेट बैंक की शाहगंज शाखा की है। 


बताया जाता है कि दो सांड बैंक के बाहर लड़ाई कर रहे थे तभी इस दौरान एक सांड भागकर बैंक के अंदर पहुंच गया। बैंक में उस वक्त कस्टमर और कर्मचारी दोनों मौजूद थे। जब सांड बैंक में घुसा तब वहां अफरा-तफरी मच गयी। सांड को देख लोग इधर-उधर भागने लगे और सांड से अपनी जान बचायी। लोगों के बीच इस बात की चर्चा होने लगी की सांड कैसे बैंक में घुस गया। हालांकि इस दौरान बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने सूझ-बूझ का परिचय दिया। उसने किसी तरह बैंक से बाहर निकाला जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।