ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

28-Aug-2024 10:15 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सतडोब के पास नेशनल हाईवे की है जहां अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रही अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


मृतका की पहचान सतडोब वार्ड 44 निवासी स्वर्गीय बिल्दोसरी महलदार की पत्नी अनारी देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद चीख पुकार मच गया। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाने के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, एसआई महेंद्र यादव दल बल के साथ पहुँचे और परिजनों को समझा बुझाकर शव को हटाया और यातायात बहाल कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेजा गया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


स्थानीय लोगों की माने तो सतडोब से रोजाना सैकड़ो ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से बेधड़क मिट्टी की ढुलाई करता है। प्रशासन को इस और ध्यान देने की जरूरत है। मिट्टी माफिया द्वारा जिस तरह गलत साइड से मिट्टी की ढुलाई की जाती है कभी भी किसी की जान जा सकती है। आए दिन हादसे होते रहते हैं।