ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत, एक घायल

12-Dec-2022 12:27 PM

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत हो गई। वे अपने छोटे भाई को स्टेशन पहुंचाकर घर लौट रहे थे। घटना मखदुमपुर सोनवा सड़क पर छरियारी पुल के पास की है। एक तरफ जहां CRPF जवान की मौत हो गई तो वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

 



मृतक की पहचान धावा गांव के रहने वाले CRPF के जवान सुजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सुजीत कुमार बिर्रा गांव के छोटू कुमार के साथ बाइक से अपने भाई को स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरा छरियरी पुल के नीचे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की चपेट में आए सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।



घायल शख्स को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई है। स्थानीय लोगों में भी मातम पसरा हुआ है।