घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत
04-May-2020 08:09 AM
PATNA : सचिवालय से ठेकेदार वाली चेन पटना से कटिहार पहुंच गई है. कटिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद पटना के रामजयपाल नगर में रह रही उनकी पत्नी को क्वारेंटाइन कर दिया गया है.
पटना से कटिहार ऐसे पहुंची चेन
दरअसल कटिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में कार्ररत इजीनियर 31 मई को रिटायर होने वाले हैं. 17 मार्च को वह कटिहार से पटना अपने घर पर आए थे. लॉकडाउन में वह पटना में ही फंस गए. इसी दौरान वह अपना कागज दुरुस्त कराने 24 अप्रैल को विश्वश्वरैया भवन स्थित मुख्यालय गए थे. कुछ दिन पहले आरा का एक ठिकेदार विश्वश्वरैया भवन किसी काम से गया था. आरा में ठेकेदार का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. कटिहार में कार्ररत इंजीनियर का का चेन इसी ठेकेदार से जुड़ा है. इसके बाद वे 27 अप्रैल को कटिहार चले गए.
कटिहार में बाहर से आने-जानेवाले अधिकारियों के कोरोना जांच कराने का आदेश वहां के जिला प्रशासन द्वारा दिया गया था. जिसके बाद इंजीनियर का भी सैंपल जांच के लिए लिया गया. रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद उनकी पत्नी, डॉइवर और एक अन्य साथी को क्वारेंटाइन कर दिया गया है और इनसबका सैंपल सोमवार को लिया जाएगा.