साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
18-May-2022 11:47 AM
SHEOHAR: खबर शिवहर की है, जहां बदमाशों ने एक सब्जी व्यवसायी की हत्या कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 104 को दुर्गा सब्जी मंडी के मुख्य गेट के पास जाम कर दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोग सड़क पर आगजनी कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
मृतक की पहचान शिवहर नगर परिषद वार्ड नंबर 4 निवासी विजय साह के बेटे 26 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा नयागांव और पहाड़पुर के बीच बंगला चौक, धनहारा के मोड़ के पास मिली। परिजनों ने बताया है कि कल मधुबन से सब्जी लेकर बाइक से देर शाम करीब 8 बजे के आसपास लौट रहा था।
काफी रात होने के बाद परिजनों ने उसे फोन पर किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद घर वालों ने स्थानीय श्यामपुर थाना को इसकी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि थाना में भी काफी फोन किया गया लेकिन वह से कोई जवाब नहीं मिला। किसी ने भी फोन नहीं उठाया। काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर उसके शव को फेक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक के पीठ पर चोट के निशान पाए गए है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। और आक्रोशितों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है।