ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / सामने आई ओडिशा रेल हादसे की असली वजह, रेल मंत्री ने बताया...

सामने आई ओडिशा रेल हादसे की असली वजह, रेल मंत्री ने बताया कौन है 288 लोगों की मौत का जिम्मेदार

04-Jun-2023 01:03 PM

By First Bihar

ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के 36 घंटा पुरे हो गए हैं। इस रेल हादसे की वजह से अबतक 288 लोगों की मौत हो गयी है। ओडिशा का शायद ही कोई ऐसा हॉस्पिटल होगा जहां मरीजों की भीड़ नहीं होगी। इसी कड़ी में अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि -  ये हादसा इंटरलॉकिंग में बदलाव के चलते हुआ है। घटना में जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है और जांच रिपोर्ट जल्द सामने आ जाएगी। 


दरअसल, बालासोर में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर डटे हुए हैं। अब उन्होंने इस पुरे रेल मामले को लेकर सभी तरह की जानकारी साझा किया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि - कल (3 जून) पीएम नरेंद्र मोदी के दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात को एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है साथ ही शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है और पूरी कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए। 


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई ह। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है। रेल मंत्री ने कवच सिस्टम की गैरमौजूदगी को हादसे का कारण नहीं माना है। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट का इससे लेना-देना नहीं है। 


रेल मंत्री ने हाफ तौर कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जो कहा वो नहीं, बल्कि हादसे की कोई और वजह रही थी। उन्होंने आगे कहा, 'रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। जांच रिपोर्ट आने दीजिए उसके बाद कोई एक्शन लिया जाएगा।अभी हमारा फोकस ट्रैक की बहाली पर है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय रेलवे मुफ्त ट्रेनें चला रहा ह। मरने वालों की संख्या 270 को पार कर गई है। हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। 


आपको बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को तीन रेलगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर से अभी तक 288 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हैं। बचाव और राहत कार्य के बाद रेलवे ने पटरियों से अधिकांश मलबा हटा दिया है और ट्रैक को जल्द शुरू करने की कोशिश जारी है।