अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2022 10:35 AM
PATNA : आज मंगलवार का दिन होने के कारण बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। ये बैठक इसलिए ख़ास है क्योंकि ये साल 2022 की आखिरी कैबिनेट बैठक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगा सकते हैं। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 11:30 बजे से बैठक होगी। सभी संबंधित विभागों को पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया था जिसके बाद तैयारी पूरी की गई थी।
युवाओं ने इस बैठक से काफी आस लगा रखी है। उन्हें उम्मीद है कि कैबिनेट की इस बैठक में नौकरी से जुड़े अजेंडों पर भी मुहर लग सकती है। इससे पहले 20 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी जिसमें 13 एजेंडों को हरी झंडी मिली थी। डायल 112 के लिए 7808 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गयी थी। वहीं औरंगाबाद के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सुमन को लगातार अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया था।
पुलिस विभाग में 67 हजार 735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए हरी झंडी मिली थी। बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर सीधी नियुक्ति के 48447 पद एवं द्वितीय चरण के 19288 पद समेत कुल 67735 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली थी। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रभाव से सामान्य भविष्य निधि अंशदान पर एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख की ऊपरी सीमा निर्धारित करने के लिए नियमावली में संशोधन किया गया था। अब देखना होगा कि आज की कैबिनेट बैठक में किन अजेंडों पर मुहर लगती है।