समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
08-Jul-2024 11:44 AM
By First Bihar
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज रूस के लिए रवाना हो गए। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर पीएम मोदी रूस गए हैं। पीएम मोदी का यह रूस दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, रूस में भारत के राजदूत के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति के बीच एक प्राइवेट मीटिंग भी होने वाली है। डेलिगेशन स्तर पर भी दोनों नेताओं के बीच बात होगी। पुतिन ने पीएम मोदी और उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधि के लिए लंच का भी आयोजन किया है। पीएम मोदी यहां एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:55 बजे मास्को के लिए रवाना हो गए। शाम 5:20 बजे पीएम मोदी का विमान वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। शाम साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक पीएम मोदी और पुतिन के बीच प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके बाद डिनर पार्टी आयोजित की जाएगी।
बता दें कि यह शिखर सम्मेलन तीन साल बाद हो रहा है। कोरोना काल की वजह से यह वार्षिक सम्मेलन तीन साल से नहीं हो रहा था। सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर बातचीत होगी। पीएम मोदी और पुतिन के बीच दुनिया के ताजा हालात पर भी चर्चा होगी। वहीं पीएम मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले साल 2019 में इस बैठक का आयोजन किया गया था।