ब्रेकिंग न्यूज़

Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी

रूपौली उपचुनाव मतगणना: निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बनाई बढ़त, कलाधर मंडल और बीमा भारती को पछाड़ा

रूपौली उपचुनाव मतगणना: निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बनाई बढ़त, कलाधर मंडल और बीमा भारती को पछाड़ा

13-Jul-2024 12:06 PM

By Tahsin Ali

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर रूपौली विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी हुई निकलकर सामने आ रही है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव के मैदान में उतरे शंकर सिंह ने जेडीयू के कलाधर मंडल और आरजेडी की बीमा भारती को पछड़कर आगे निकल गए हैं। सातवें राउंड में एक हजार से अधिक वोटों से शंकर सिंह ने बढ़त बनाई है।


सातवें राउंड की गिनती में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जेडीयू और आरजेडी उम्मीदवार को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। 7वें राउंड में निर्दलीय शंकर सिंह 1036 वोटे से आगे हैं। शंकर सिंह को सातवें राउंड में 37137 वोट मिले हैं जबकि जेडीयू के कलाधर मंडल को 36101 मिले हैं वहीं आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती ने 20253 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।


इससे पहले छठे राउंड की गिनती में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 501 वोट सो जेडीयू के कलाधर मंडल से लीड कर रहे थे। छठे राउंड की गिनती के दौरान ही शंकर सिंह के आगे निकलने की संभावना जताई जा रही थी और वही हुआ शंकर सिंह ने जेडीयू और आरजेडी उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए आगे निकल गए। वहीं बीमा भारती लगातार पिछड़ती जा रहा है। सातवें राउंड में बीमा भारती 16 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं।


बता दें कि इस सीट से जेडीयू से विधायक रहीं बीमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न सिर्फ विधायकी से इस्तीफा दे दिया था बल्कि जेडीयू को छोड़कर आरजेडी में चली गई थीं। लालू ने बीमा भारती को पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया लेकिन उन्हें हार का सामना पड़ा और वहां से पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर बीमा भारती रूपौली सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं लेकिन रूझानों में वह लगातार पिछड़ती जा रही हैं।