ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

नशे में धुत RPF जवान ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, 2 घायल

18-Aug-2019 11:14 AM

By 3

JHARKHAND: शराब के नशे में धुत RPF जवान ने रामगढ़ के बरकाकाना के रेलवे कॉलोनी में एक रेलकर्मी के घर में घुसकर पांच लोगों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जाता है कि नशे में धुत आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह शनिवार की देर रात रेलकर्मी अशोक राम के घर में हथियार लेकर घुस गया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा. जिसमें रेलकर्मी अशोक राम, उसकी पत्नी लीला देवी समेत पांच लोगों को गोली लग गई. आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अशोक राम,लीला देवी और उसकी बेटी की मौत हो गई. वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है. रविवार की सुबह जवान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल के सामने एनएच 33 को जाम कर दिया. मृतक अशोक राम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन में पोर्टर के रूप में कार्यरत था तो वहीं लीला देवी रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर सफाईकर्मी के रूप में कार्य करती थी. रेलकर्मी अशोक राम के घर को पुलिस ने सील कर दिया है. आरोपित आरपीएफ के जवान को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है. घायल रेलकर्मी के पुत्र संजय राम व छोटी पुत्री प्रियंका कुमारी ने पुलिस को बताया कि आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर रात में करीब सवा आठ बजे उनके घर में दूध मांगने आया. पिता ने कहा कि दूध नहीं बचा है. इसी बात पर आरपीएफ जवान ने गाली देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.