ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां

'रोने का मन हुआ तो आंख में गई धुल ...', CM नीतीश की रैली रद्द होने पर बोले गिरिराज सिंह ....मेढ़क होकर घोड़ा के साथ नाल ठुकवाने की कोशिश

15-Dec-2023 11:10 AM

By First Bihar

PATNA : गांव में एक कहावत है रोने का मन हुआ तो आंख में गड़ी खुट्टी। इनको आदमी तो बनारस में जुटता नहीं और कह रहे हैं की परमिशन नहीं दिया गया यह बस यूं ही बतोलाबाजी करना जानते हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के वाराणसी में रद्द हुई रैली को कही है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पास कहीं कोई वोट बैंक नहीं बचा है। वाराणसी में उनके पास लोग जुड़ते ही नहीं तो फिर ऐसे हालात में उन्होंने अपनी रैली रद्द नहीं की होती तो और क्या किए होते। यह चले हैं घोड़ा के साथ मेंढक बनकर नाल टुकवाने के लिए।


इसके अलावा अदानी के बिहार में उद्योग लगाए जाने की तारीफ राजद और नीतीश कुमार के तरफ से किए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि -राहुल गांधी और इंडी गठबंधन का यह बचकाना हरकत है। राजस्थान में जब अशोक गहलोत की सरकार थी तो अदानी ने 60 हजार करोड़ से अधिक का उद्योग लगाया गया था। बघेल जब छत्तीसगढ़ में सरकार चला रहे थे तो वहां भी अडानी की कंपनी ने निवेश किया था। इनके पास मोदी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ तो है नहीं बस अदानी को लेकर या इधर-उधर की बातों को लेकर झूठ फोर्स की बातें करते रहते हैं।


जबकि,विपक्षी गठबंधन की बैठक को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि बैठक में क्या लेना देना है। हिस्सेदारी के लिए बैठक कर रहे हैं यह लोग कभी देश के लिए बैठक नहीं करते हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी से यह लोग लड़ कर देख चुके हैं क्या हाल हुआ। ये लोग राज्यों में तो अकेले अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं और देश को झांसा दे रहे हैं कि हम एक है।


 उधर, संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि पर्दा खुलेगा और सब सामने आ जाएगा। किसान आंदोलन हुआ तो टूल किट का पर्दाफाश हुआ आगे भी इनके टूलकिट का पर्दाफाश होगा।