पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
10-Jun-2023 06:33 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: जीएनएसयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रोहतास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। राजनाथ सिंह ने खुले मंच से कह दिया है कि आने वाले समय में सम्राट चौधरी बिहार के जन-जन पर राज करेंगे। उन्होंने इशारों- इशारों में सम्राट चौधरी के नेतृत्व की घोषणा कर दी और कहा कि सम्राट के नेतृत्व में बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी की बातों को बहुत ही गंभीरता से सुन रहा था। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं और सम्राट चौधरी को सुनने के बाद पूरा विश्वास हो गया है कि आने वाले समय में सम्राट बिहार के जन-जन पर राज करेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह दुल्हन के पांव घर में पड़ते ही लोगों को समझ में आ जाता है कि घर-परिवार का भविष्य कैसा होगा, ठीक उसी तरह से सम्राट चौधरी ने जब से बिहार बीजेपी की बागडोर को संभाला है तब से ऐसा लगने लगा है कि बिहार की भाजपा को उसका सम्राट मिल गया है।
उन्होंने इशारों-इशारों में बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व की घोषणा कर दी और दावा किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। बता दें कि लंबे दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है कि सम्राट चौधरी 2025 में बीजेपी से सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। ऐसे कई मौके पहले भी आ चुके हैं जब बीजेपी नेताओं ने सम्राट को लेकर इस तरह का इशारा किया। आज एक बार फिर राजनाथ सिंह ने इशारों में बता दिया कि सम्राट चौधरी बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।