ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / Rohtas News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी का पॉल्यूशन फेल, विपक्ष ने उठाया...

Rohtas News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी का पॉल्यूशन फेल, विपक्ष ने उठाया सवाल

19-Nov-2024 10:17 PM

By Ranjan Kumar

ROHTAS: रोहतास के करगहर स्थित कुसही में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। तब उनकी सरकारी गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR01CL 0077 है। यह गाड़ी परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करती पाई गई। 


इस गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 2 अगस्त 2024 को ही समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद यह गाड़ी सड़कों पर चल रही है और बड़ी बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री इस गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं। करगहर प्रखंड के कुसही में बेतिया के डीएम दिनेश राय के पिता स्व. रामायण राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। 


इस दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री जिस कार से करगहर पहुंचे। उस कार का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 2 अगस्त को ही समाप्त हो चुका है। वही 23 फरवरी 2024 को सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए एक हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जिसे आज तक जमा नहीं किया गया है। बड़ी बात यह है कि सीएम के गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट फेल होना बड़ा सवाल खड़ा करता है। इस मुद्दे को लेकर रोहतास जिला के विपक्षी दलों के नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं एवं परिवहन ऐप के माध्यम से यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। 

news image


news image


news image


news image