नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
18-Jul-2021 06:36 PM
By RANJAN
SASARAM: रोहतास के शिवसागर के अलग-अलग गांवों में वज्रपात से 3 लोगों की रविवार को दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि शनिवार को शिवसागर थाना क्षेत्र में 2 बच्चों की वज्रपात से मौत हो गयी थी वही दो लोग घायल हुए थे। पिछले 24 घंटे के भीतर शिवसागर मेंं अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। मृतकों में ज्यादात्तर बच्चे शामिल हैं।
रोहतास में बारिश के दौरान ठनका गिरने से आज तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना शिवसागर के सिंघमपूरा का है जहां 55 वर्षीय सुरेश सिंह की मौत हो गयी। वही आलमपुर गांव में मवेशी चराने के दौरान 14 वर्षीय बिट्टू वज्रपात की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि तीसरी घटना भी शिवसागर के सिकंदरपुर गांव में हुई जहां 18 साल की संगीता की मौत धान की रोपनी के दौरान हो गई।
इस दौरान तीन अन्य महिलाएं भी बुरी तरह झुलस गई है। जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 44 वर्षीय लालपरी देवी और पिंकी कुमारी की स्थिति फिलहाल ठीक है। जबकि नगलातो देवी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सभी मृतकों को जिला प्रशासन की ओर से मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि कल भी वज्रपात से शिवसागर थाना क्षेत्र में ही 2 बच्चों की मौत हुई थी वही दो अन्य घायल हो गए थे। पिछले 24 घंटे में शिवसागर में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं।