Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य
11-May-2021 09:37 PM
By Ranjan Kumar
ROHTAS : बिहार के रोहतास में दाह संस्कार में शामिल होने गए 5 बच्चे नदी में डूब गए. इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है, घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र की है, जहां दरिहत थाना क्षेत्र में सोन नदी में एक दाह संस्कार में शामिल होने गए पांच लड़के नदी में नहाने के दौरान डूब गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीन लड़कों को पानी से बाहर निकाल लिया गया. जबकि 2 लड़के की मौत हो गई. मृतक 18 वर्षीय विकास कुमार और 12 वर्षीय धनजी कुमार दरिहट का ही निवासी थे.
स्थानीय लोगों ने कृष्णा और राजेश को पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं एक अन्य युवक की स्थिति ठीक-ठाक है. बताया जा रहा है कि दरिहट के बसंत प्रसाद के वृद्ध माता के मृत्यु के बाद दाह संस्कार में शामिल होने गांव से लोग सोन नदी में गए थे. बाद में सभी लड़के नदी में नहाने लगे. इसी दौरान 5 लड़के पानी में डूब गए. तीन लोगों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया. दोनों मृतको के शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.