मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Dec-2024 03:30 PM
By RANJAN
ROHTAS: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि आए दिन बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रोहतास के नासरीगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मसूर दाल से लदा ट्रक लूट लिया। ट्रक पर 366 बोरे में रखे 35 टन मसूर दाल लदा हुआ था। जिसकी कीमत लाखों रुपये है।
इस पूरे मामले में ट्रक के ड्राइवर योगेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बहराइच से 366 बोरा में रखे 35 टन मसूर की दाल को कोलकाता ले जाया जा रहा था। इसी बीच भोजपुर के बिहिया थाना के पहाड़पुर के रहने वाले योगेंद्र यादव ने नासरीगंज थाने को सूचना दी कि नासरीगंज- दाउदनगर सड़क के पास उनके ट्रक को लूट लिया गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि इसमें ट्रक ड्राइवर योगेंद्र की संलिप्तता थी। पुलिस ने अरवल जिले के प्रसादी इंग्लिश गांव से शेखर कुमार शर्मा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर पैक्स गोदाम में रखें 35 टन मसूर की दाल को बरामद किया गया। वही ट्रक के ड्राइवर योगेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।