ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / गोपालगंज रोहित हत्याकांड पर बोले DGP..यह कोई सांप्रदायिक घटना नहीं, अफवाह नहीं फैलाए

गोपालगंज रोहित हत्याकांड पर बोले DGP..यह कोई सांप्रदायिक घटना नहीं, अफवाह नहीं फैलाए

17-May-2020 01:30 PM

PATNA: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय गोपालगंज के रोहित हत्याकांड को लेकर आज लाइव आए. कहा कि रोहित हत्या कांड का खुलासा किया जाएगा. जिसके बाद भी अगर कोई सबूत है तो वह पुलिस को दें. मैंने डॉक्टरों से बात की तो बताया गया कि डूबने से रोहित की मौत हुई है. रोहित की कैसे हत्या हुई उस सच को वह सामने लाएंगे. 

नहीं है कोई सांप्रदायिक तनाव

डीजीपी ने कहा कि कोई सांप्रदायिक घटना नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि मस्जिद के किसी मौलवी ने पानी छिटा और बली दी गई, लेकिन वहां पर तो कई मस्जिद ही नहीं है. यहां तक की कोई गांव में मौलवी तक नहीं है. गांव में मस्जिद बनाने की कोशिश हुई थी, लेकिन आजतक वह बना नहीं है. इसको लेकर भ्रम फैलाया गया है. एक-एक आदमी  से बात किया गया. लेकिन किसी ने यह बात नहीं बताई की यह सांप्रदायिक घटना है. 


गलत  तरीके से बात करने वाले थानेदार की खैर नहीं

डीजीपी ने कहा कि इस घटना के बाद थानेदार को बहुत कुछ सुनना पड़ा था. लेकिन उसने रोहित के परिजनों से गलत तरीके से बात किया. पीड़ित परिवार सदमा और परेशान रहता है. अगर ऐसे लोगों के साथ बिहार के कोई भी थानेदार गलत तरीके से बात करेगा तो उसकी खैर नहीं है. वहां के थानेदार को भी सस्पेंड कर दिया गया है. 

28 मार्च को हुई थी हत्या
बता दें कि कटैया के रोहित जायसवाल 28 मार्च को क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था. लेकिन वह घर नहीं लौटा. अगले दिन जब परिजनों ने साथ खेलने गए लड़कों से पूछताछ किए तो लड़कों ने नदी में डूबने की बात बताई और घटनास्थल पर ले गए. मृतक रोहित के पिता ने छह लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया. जिसके बाद 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन चारों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट ने कोरोना महामारी के कारण जमानत पर छोड़ दिया.