रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
22-Feb-2020 04:51 PM
WEST CHAMPARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिमी चंपारण से जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इस घटना में मैट्रिक के 2 परीक्षार्थी समेत 6 लोग जख्मी हो गए हैं. जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज इलाके की है. जहां गौनाहा से नरकटियागंज आ रही एक ऑटो सड़क हादसे का शिकार हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक से टकराने के बाद ऑटो सड़क पलट गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि मैट्रिक का एग्जाम देकर लौट रहे 2 परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मियों को इलाज के लिए नरकटियागंज पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस हादसे में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है. मृतक की पहचान गौनाहा के परसा गांव के रहने वाले इदरीश कुमार (60) के रूप में की गई है. मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. घायलों में मैट्रिक की दोनों परीक्षार्थियों की पहचान प्रियंका कुमारी और ममता कुमारी के रूप में की गई है.