ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / news / मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 की मौत

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 की मौत

05-Nov-2019 10:56 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

हादसा अहियापुर थाना इलाके के दादर पेट्रोल पंप के पास की है. बताया जाता है कि हैदराबाद से एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गांव जा रहा था. एक ही ऑटो पर सवार होकर पूरा परिवार सोमवार की देर रात गांव जाने के लिए निकला. तभी दादर पेट्रोल पंप के पास ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में हथौड़ी के सहिला बल्ली गांव निवासी धर्मवीर पासवान, उसकी पत्नी रंजू देवी, दो बेटे- बिरजू और साजन समेत पांच की मौत हो गई. वहीं दो बेटियां माधुरी और सोनी गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. 

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष पुलिस की टीम के साथ पहुंचे. हादसे की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा.