ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पटना में स्कूटी सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत, पति...

पटना में स्कूटी सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत, पति घायल

28-Aug-2019 06:28 PM

By 7

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है पटना से जहां स्कूटी सवार एक परिवार को ने कुचल दिया है. इस भीषण सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हो गई है. जबकि पति घायल बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां बिहटा-आरा मेन रोड पर मौर्या मोटर के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक परिवार स्कूटी से आरा से पटना आ रहा था तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनको रौंद दिया. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल पति और बेटे को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान ही बेटे ने भी अपना दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबिक आरा नवादा थाना इलाके के जगदेव नगर के रहने वाले अभिषेक रंजन (35) अपने परिवार के साथ पटना स्थित अपने ससुराल जा रहे थे तभी वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट