Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
24-May-2020 04:01 PM
PATNA : कोरोना से निपटने में बिहार सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए आरएलएसपी ने 27 मई को सरकार के खिलाफ धरना देने का मन बनाया है।रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सरकार के खिलाफ धरना पर बैठेंगे वहीं पार्टी नेता बिहार के तमाम जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे।
रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पिछले एक सप्ताह से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय तथा प्रान्तीय नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होनें बताया कि पार्टी ने फैसला लिया है कि 27 मई को राज्य के तमाम जिला मुख्यालओं पर सांकेतिक धरना कार्यक्रम का आयोजन होगा। धरना के बाद अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा जाएगा।
अभिषेक झा ने कहा कि बैठक में राज्य के गरीबों व मजदूरों की स्थिति और भविष्य में उनके रोजगार पर उत्पन्न संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।साथ ही प्रदेश में चलाये जा रहे कवरेंटीन सेंटर की बदइंतजामी में सुधार के लिए भी एक प्रस्ताव पारित कर सरकार के समक्ष सुझाव रखने का निर्णय लिया गया है।बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व में रालोसपा द्वारा बिहार सरकार को दिए गए सुझावों के साथ कुछ नए सुझावों को जोड़ते हुए उनके तत्काल कार्यान्वयन हेतु मुख्यमंत्री के ध्यान को आकृष्ट करने के उद्देश्य से पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।इसी आंदोलन के क्रम में कोरोना संकट से निपटने में विफल बिहार सरकार के खिलाफ धरना सांकेतिक धरना का कार्यक्रम होगा।