तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
15-Mar-2021 12:38 PM
PATNA: जेडीयू के पार्टी दफ्तर में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का विलय जनता दल यूनाईटेड में हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान गले लगाकर उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया। RLSP के JDU में विलय पर खुशी जताते हुए पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा कि यह बिहार की जनता और NDA के लिए शुभ संकेत है।
पूर्व राज्य सभा सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा कि बिहार में कुशवाहा समाज के प्रतिष्ठित नेता उपेंद्र कुशवाहा हैं। बीते दिनों किसी कारण से वे एनडीए गठबंधन से अलग हुए थे जिससे एनडीए थोड़ी कमजोर हुई थी। उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि बिहार की जनता ने पिछले चुनाव में जो निर्णय दिये उससे उनका मोह भंग हुआ और वे इस बात को समझ गये हैं कि जनता ने यह स्पष्ट संकेत किया है कि उन्हें कहां रहना चाहिए I उपेंद्र कुशवाहा अब नीतीश कुमार के साथ ही राजनीति करेंगे। यह अच्छा शुभ संकेत है। नीतीश कुमार जी ने भी बहुत उदारतापूर्वक उन्हें जनता दल यूनाईटेड संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। आर.के.सिन्हा ने यह भी कहा कि यह बिहार के राजनीति के लिए लाभकारी होगा और विकास की ओर बिहार को ले जाएगा।