अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2020 05:28 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज RLSP के प्रदेश कार्यालय में उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक का आयोजन किया. बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहें और सभी ने चुनावी परिणाम की समीक्षा की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परिणाम की समीक्षा के लिए आगामी 2 और 3 दिसम्बर को पार्टी सभी प्रदेश पदाधिकारियों और पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेगी जिसमें आगे विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी.
बैठक में रालोसपा ने बिहार सरकार के मंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में दिए गए इस्तीफे का स्वागत किया और राजद द्वारा इस मुद्दे पर उठाये गए सवालों को भी उचित बताया. रालोसपा ने बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सभी से नैतिकता का पालन करने की अपील की.
बैठक में तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पार्टी के नेताओं ने कहा कि तेजस्वी पर खुद भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं. इसलिए जब तक वो इन आरोपों से खुद मुक्त नहीं हो जाते हैं तब तक उन्हें कोई संवैधानिक पद ग्रहण नहीं करना चाहिए. बैठक में बीरेंद्र कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, निर्मल कुशवाहा, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, रेखा गुप्ता, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, सुभाष कुशवाहा, मदन चौधरी आदि मौजूद रहे.