ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

RLJP संसदीय बोर्ड का गठन, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह बनाए गए अध्यक्ष, 21 नेता बने सदस्य

RLJP संसदीय बोर्ड का गठन, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह बनाए गए अध्यक्ष, 21 नेता बने सदस्य

03-Feb-2024 04:49 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोजपा के संसदीय बोर्ड का गठन हो गया है। पारस ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है जबकि पार्टी के 21 नेताओं को बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्र की एनडीए सरकार में शामिल पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा की भंग हो चुके संसदीय बोर्ड का एक बार फिर से गठन कर लिया गया है। पशुपति कुमार पारस ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है जबकि बोर्ड में 21 सदस्य बनाए गए हैं।


बता दें कि वैशाली सांसद वीणा सिंह पहले राष्ट्रीय लोजपा के संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष थीं, लेकिन उनके पाला बदलकर चिराग पासवान के साथ जाने के बाद पशुपति कुमार पारस ने आरएलजेपी के ससंदीय बोर्ड को भंग कर दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर से संसदीय बोर्ड का गठन कर दिया है और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है।


बता दें कि एक वक्त था जब अपराध की दुनिया में सूरजभान सिंह सिक्का चलता था लेकिन बाद में वे राजनीति में चले आए थे। सूरजभान ने मोकामा से साल 2000 में तत्कालीन बिहार सरकार में मंत्री दिलीप सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल कर निर्दलीय विधायक बने। उस वक्त पुलिस रिकॉर्ड में उनके ऊपर उत्तर प्रदेश और बिहार में कुल 26 मामले दर्ज थे। 


इसके बाद साल 2004 में वे रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर बलिया सीट से सांसद बनें। हत्या के एक मामले में सूरजभान को पुलिस ने आरोपी बनाया। इसको लेकर उस वक्त खूब बवाल मचा था और जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। साल 2009 में निचली अदालत ने सूरजभान समेत सभी अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हालांकि बाद में सूरजभान को बरी कर दिया गया। सूरजभान की पत्नी वीणा देवी मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं।