Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
22-Mar-2023 08:51 AM
By First Bihar
PATNA : लालू यादव के विधायक शशि भूषण सिंह समेत उनके दर्जनों समर्थकों की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली है। इनके ऊपर दानापुर रूपसपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में कुल 40 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाया गया है। यह पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
दरअसल, दानापुर रूपसपुर थाने के महुआबाग में जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार और राजेश कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर राजद विधायक शशि भूषण सिंह समेत 40 लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
इस मामले को लेकर घायल युवक ने बताया कि, राजद विधायक विधायक शशि भूषण जमीन कब्जा करने गए थे। इसी दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। उनका कहना है कि,महुुआबाग में मेरे जमीन पर सिगौली के विधायक शशि भूषण अपने 30 से 40 समर्थकों के साथ आकर मारपीट और गोलीबारी करने लगे। जिसमें मेरे साथ राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।
वहीं, इस मामले को लेकर रूपसपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि,महुआबाग में जमीन विववाद में दो गुटों में मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। जख्मी जितेंद्र कुमार के बयान पर 30-40 अज्ञात के विरूद्ध केस द्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इधर, पटना में इस तरह से विधायक की दबंगई से दो गुटों मारपीट और गोलीबारी से मुहल्ले के लोग दहशत में हैं। मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस ने चार खोख बरामद किया है। जख्मी जितेंद्र के बयान पर विधायक शशि भूषण समेत 30 से 40 अज्ञात के लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।