Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
14-Nov-2024 09:40 AM
By First Bihar
PATNA : पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के खगौल थानांतर्गत कोथवां स्थित घर में पुलिस ने इश्तेहार चिपका दिया है । अब सुचना यह मिल रही है कि आज पुलिस पिंकू के घर की कुर्की-जब्ती के लिये कोर्ट में आवेदन देगी। चर्चा यह भी है कि अधिकारी के मुताबिक पिंकू की जमानत याचिका भी कोर्ट से खारिज हो चुकी है। पिंकू यादव पर आरोप है कि उन्होंने पटना एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की गाड़ी पर हमला करवाया था।
जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त को जब पटना के पाटलिपुत्र पथ पर एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की गाड़ी पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में एम्स सिक्योरिटी ऑफिसर ने खगोल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पिंकू यादव ने फोन पर उन्हें धमकी दी थी। सिक्योरिटी ऑफिसर के अनुसार, पिंकू यादव ने उनसे अपने कुछ लोगों को एम्स में गार्ड की नौकरी पर रखने की मांग की थी। इस मांग को अस्वीकार करने पर पिंकू यादव ने उन पर हमला करवाया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पिंकू यादव के कहने पर ही हमलावरों ने गाड़ी पर गोलीबारी की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने पिंकू यादव के निर्देश पर यह हमला किया था। इस घटना के बाद से ही पिंकू यादव फरार हैं।
बताया जा रहा है कि पिंकू यादव की फरारी के चलते पुलिस ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए विधायक रीत लाल यादव के घर पर इश्तेहार चिपका दिया। जब पुलिस नोटिस लगाने पहुंची, तो परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर अपनी कार्रवाई पूरी की। खगौल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पिंकू यादव की गिरफ्तारी के लिए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि वह पुलिस को एम्स सिक्योरिटी ऑफिसर की गाड़ी पर गोलीबारी मामले में वांछित हैं।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अपने घर से दफ्तर के लिये निकले थे। इसी बीच खगौल थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर उनकी गाड़ी के उपर फायरिंग कर बाइक सवार अपराधी भाग निकले। इस मामले में खगौल पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था। जबकि पिंकू घटना के बाद से ही पटना छोड़कर भाग निकला।