NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
28-Feb-2020 05:50 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : अभी-अभी आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो चुकी है। राबड़ी आवास पर बैठक चल रही है। बजट सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति बन रही है। बजट सत्र में पहले ही विपक्ष के दबाव में एनपीआर में संसोधन बिल और जातिगत जनगणना विधेयक पास हो चुका है । जिसे लेकर पार्टी उत्साहित है।

विधानमंडल के बजट सत्र में तेजस्वी यादव के तेवर आक्रामक नजर आए हैं। एनपीआर और एनआरसी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने जिस तरह बजट सत्र के दूसरे ही दिन सफलता पाई है वह उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा रहा है। तेजस्वी यादव आज भी विधानसभा में डोमिसाइल नीति को लेकर आक्रामक तेवर के साथ सरकार के सामने खड़े नजर आए हैं।

बजट सत्र के पहले ही दिन से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। पहले ही दिन कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया था। वहीं नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के मुद्दे को पार्टी पुरजोर ढ़ंग से उठा रही है।

आज ही पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नसीहत देते हुए कहा कि सरकार को जल्द ही इस मसले का हल निकालना चाहिए। वहीं तेजस्वी डोमिसाइल के मु्द्दे को पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं।