समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
18-Jun-2020 12:46 PM
PATNA : आरजेडी के विधान परिषद उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लेंगे. पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में लालू यादव को अधिकृत कर दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई है.
प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव विधान परिषद की मौजूदा 3 सीटों के साथ-साथ शिक्षक और स्नातक कोटे के निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लेंगे. लालू यादव के मंजूरी के बाद ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी और फिर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
बैठक में कई सीनियर नेता हुए शामिल
राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है.पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर हो रही इस बैठक में राबड़ी देवी के अलावे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,बोर्ड के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.
तीन सदस्यों को भेज सकती है आरजेडी
विधान परिषद की 9 सीटें विधानसभा में सभी दलों की ताकत के हिसाब से भरी जाएंगी विधानसभा के मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल को इस बार फायदा होने वाला है. आरजेडी अपने तीन सदस्यों को मौजूदा संख्या बल के आधार पर परिषद भेज सकती है. जनता दल यूनाइटेड बीजेपी और एलजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा का भी इंतजार है जबकि कांग्रेस से एक सीट पर अपना दावा रख रही है.