चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
02-Dec-2023 09:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद के सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने एक पार्टी नेता पर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट ने वैशाली के अनवरपुर चौक पर कैसरे हिंद की जमीन पर बनाए जा रहे मॉल के निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही वैशाली के डीएम से जनवरी के पहले हफ्ते में जवाब तलब किया है। ये आदेश पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप कुमार की सिंगल बेंच में आदित्य आलोक की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
दरअसल, पटना हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता आदित्य आलोक के वकील ने बताया कि जिस जमीन पर मॉल का निर्माण कराया जा रहा है वह कैसरे हिंद की जमीन है। ऐसे में कैसरे हिंद की जमीन पर केवल सरकार का ही अधिकार हो सकता है। लिहाजा, इस मॉल का निर्माण नियमों के खिलाफ है। आदित्य आलोक ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि जालसाजी कर कैसरे हिंद की जमीन का कागज उन्होंने अपने नाम से बनवा लिया हैं।
आपको बताते चलें कि, विनोद श्रीवास्तव आरजेडी संगठन में पदाधिकारी हैं। वे 2014 का लोकसभा चुनाव पूर्वी चंपारण से राजद टिकट पर लड़े थे। पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उसमें भी उनकी हार हो गई थी। विनोद कुमार श्रीवास्तव राजद प्रमुख लालू प्रसाद के निजी सहायक भी रह चुके हैं। हाल ही में मोतिहारी में आरजेडी के एक कार्यक्रम में हुई मारपीट और हंगामे के बाद विनोज कुमार श्रीवास्तव का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो रोते हुए दिख रहे थे। कार्यक्रम में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।