ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / RJD सुप्रीमों लालू यादव के साले साधु यादव ने MP-MLA कोर्ट में किया...

RJD सुप्रीमों लालू यादव के साले साधु यादव ने MP-MLA कोर्ट में किया सरेंडर, आज होगी सुनवाई; जानिए क्या है पूरा मामला

02-Jun-2023 12:05 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने तीन साल पुराने मामले में अब एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है। राजद के पूर्व सांसद ने गोपालगंज में एसीजेएम एक मानवेंद्र मिश्र के कोर्ट में खुद को सरेंडर किया। राजद नेता को कोर्ट ने समन जारी किया था। हालांकि,कोर्ट में हाजिर होने के बाद साधु यादव को सशर्त जमानत दे दी गयी थी। लेकिन, सुनवाई के दौरान शर्त रखी गई थी कि हर सुनवाई की तिथि पर वो सदेह उपस्थित रहेंगे। अब इस मामले में आज फिर से कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिसमें पूर्व सांसद को सदेह रहना होगा। 


दरसअल, 16 अक्तूबर 2020 को विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रत्याशी साधु यादव के नेतृत्व में एक जुलूस निकाली गयी थी। इस जुलूस को बिना अनुमति के हजियापुर से निकाल कर मौनिया चौक तक लाया गया था।  साथ ही, पूरे शहर में नारेबाजी। जिसके बाद नगर थाने में सदर प्रखंड के सीओ विजय सिंह ने  आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।  जसिके बाद इसी मामले में कोर्ट से समन जारी किया था। अब आज इसी मामले में सुनवाई होनी है। 


इधर, इस मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पदाधिकारी आनंद शंकर शर्मा ने साधु यादव की जमानत याचिका का विरोध किया। अभियोजन पदाधिकारी के विरोध व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत को मंजूर किया। अब आज मामले में दोपहर के बाद सुनवाई की जा सकती है। इससे पहले पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2001 के एक मामले में सुनवाई करते हुए साधु यादव को तीन साल जेल की सजा दी है।