ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / चुनाव से ठीक पहले लालू यादव के कांटेक्ट में मंत्री, राजद सुप्रीमो के...

चुनाव से ठीक पहले लालू यादव के कांटेक्ट में मंत्री, राजद सुप्रीमो के डॉक्टर ने चोरी-छुपे एक मंत्री को लालू से मिलवाया

23-Sep-2020 07:17 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी चुनाव में टिकट पाने के लिए अपना हाथ-पैर मार रहे हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी कई लोग लगातार मुलाकात कर रहे हैं. रांची रिम्स में लालू यादव से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से नेताओं ने चोरी-छुपे मुलाकात की.


लालू प्रसाद से मिलने के लिए उनके बंगले के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. इसी साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिहार से राजद नेता लगातार रांची का दौरा कर रहे हैं. चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से नेता इन दिनों चोरी-छुपे भी मिल रहे हैं. आज बुधवार को झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने लालू यादव से इसी तरह से मुलाकात की. बन्‍ना गुप्‍ता ने लालू यादव के डॉक्टर डॉ उमेश प्रसाद की गाड़ी में चोरी-छुपे लालू यादव से मिलने पहुंचे.


इस मुलाकात के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसके लिए जेल प्रशासन की अनुमति भी नहीं ली और लगभग आधा घंटा तक लालू के साथ उनकी मुलाकात चली. उसके बाद वहां से सीधे रिम्स के प्रशासनिक भवन स्थित अपने कार्यालय पहुंचे और गाड़ी पर बैठकर निकल पड़े.


बुधवार को रिम्‍स में कोरोना मरीजों के लिए प्‍लाज्‍मा दान करने वालों के लिए सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया था. इसके लिए मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता रिम्‍स आए थे. सम्‍मान समारोह में कोरोना वारियर्स को सम्‍मानित करने के बाद झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता रिम्‍स स्थित अपने कार्यालय गए. उसके बाद वे वहां से राजद सुप्रीमो के चिकित्‍सक डॉक्‍टर उमेश प्रसाद की गाड़ी में बैठकर लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे.