खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-Jun-2023 02:45 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: आरजेडी नेता तुलसी राय के अपहरण के मामले में फरार चल रहे साहिबगंज के बीजेपी राजू सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस की टीम आज फरार विधायक राजू सिंह के घर पहुंची और डुगडुगी बजाकर विधायक समेत सभी 6 नामजद आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पारू एसडीपीओ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।
दरअसल, राजद नेता तुलसी राय के अपहरण के मामले में गिरफ्तारी के डर से फरार साहिबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह समेत 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में इश्तेहार के लिए अर्जी लगाई थी। गुरुवार को कोर्ट से इश्तेहार की इजाजत मिलने के बाद आज पुलिस की टीम विधायक राजू सिंह के घर पहुंची और डुगडुगी बजाकर उनके और अन्य आरोपियों के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया।
मौके पर मौजूद एसडीओपी कुमार चंदन ने बताया कि अपहरण कांड में नामजद सभी 6 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से इश्तेहार लेकर सभी के घर पर चस्पाया जा रहा है। अगर फिर भी सभी नामजद 6 आरोपित कोर्ट और पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते हैं तो सभी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के लिए अनुमति ली जाएगी। इसके बाद बीजेपी विधायक समेत अन्य आरोपियों के घर की कुर्की की जाएगी।
बता दें कि बीते 25 मई को पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बीजेपी विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे, जहां से निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरजेडी नेता तुलसी राय ने आरोप लगाया है कि विधायक राजू सिंह ने न सिर्फ उके साथ मारपीट की है बल्कि हथियार के बल पर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की कोशिश की। राजद नेता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर बीजेपी विधायक गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं।

