ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी

Home / news / RJD नेता शिवानंद तिवारी का बयान: राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद को लेकर हीनभावना...

RJD नेता शिवानंद तिवारी का बयान: राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद को लेकर हीनभावना के शिकार हैं सुशील मोदी

19-Apr-2021 10:37 AM

PATNA: RJD नेता शिवानंद तिवारी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद को लेकर हीनभावना के शिकार हैं सुशील मोदी। दरअसल पूर्व उपमुख्यंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की जमानत पर प्रतिक्रिया दी थी जिस पर आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने हमला बोला है। 


आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया कि सुशील मोदी इतने गिर सकते थे यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था। इसकी कल्पना भी उन्होंने की नहीं थी। लालू यादव की जमानत पर सुशील मोदी की जो प्रतिक्रिया सामने आई है वह कही से भी उचित नहीं है।


आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि राज्यसभा जाने के बाद सुशील मोदी को यह भ्रम हो गया है कि निर्मला सीतारमण को हटाकर पीएम मोदी उन्हें ही वित्तमंत्री बना देंगे। इसे लेकर सुशील मोदी और इंतजार नहीं कर सकते तभी तो पीएम मोदी को खुश करने के लिए वे लालू प्रसाद यादव के खिलाफ इस तरह का बयानबाजी कर रहे हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने यह भी कहा कि सुशील मोदी छात्र राजनीति के समय से ही लालू प्रसाद यादव को लेकर हीन भावना के शिकार हैं। शिवानंद तिवारी से पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी पर तंज कसा था।