Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
13-May-2020 11:32 AM
By Aryan Anand
PATNA: पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज पर आरजेडी ने निशाना साधा है। आरजेडी ने पीएम के पैकेज को चुनावी स्टंट करार दिया है। आरजेडी ने आशंका जतायी कि कही पहले की तरह के पैकेजों की तरह इस पैकेज का भी वहीं हाल न हो कि इसका लाभ गरीबों तक पहुंचे ही नहीं।
आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने पीएम पैकेज पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पैकेज पीएम मोदी का चुनावी स्टंट भर है। बिहार समेत कई राज्यों के चुनाव को देखते हुए उन्होनें इस पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज का हाल भी पहले के पैकेजों की तरह नहीं हो जो सरजमीं पर उतरा ही नहीं। उन्होनें कहा कि पार्टी को पूरी आशंका है कि पूर्व के पैकेजों का लाभ गरीबों के बीच अबतक पहुंचा ही नहीं तो इस पैकेज का क्या पहुंचेगा। उन्होनें पूरी तरह से इसे पीएम मोदी का चुनावी लॉलीपॉप करार दिया।
हालांकि आरजेडी ने पीएम मोदी के 'लोकल एंड वोकल' के कदम का स्वागत किया जिसमें लोकल लेवल पर बनने वाले प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा यूज करने और उनका जुबानी प्रचार करने की सलाह पीएम मोदी ने दी है। भाई वीरेन्द्र ने कहा कि स्वदेशी का पालन करना चाहिए लेकिन खुद उनके मंत्री ही विदेशी चीजों के कद्रदान हैं। वहीं उन्होनें कहा कि गांधीजी की विचार जीवित है और रहेगी कुछ नाथूराम गोडसे के खानदान के लोग इसे इधर-उधर करना चाहते हैं जो देश के अंदर किसी कीमत पर संभव नहीं है।
बता दें कि कोरोना महामारी से जूझ रहा देश लॉकडाउन के 49 दिनों से जिस राहत के मरहम का इंतजार कर दिया था। कल देश के नाम संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने आर्थिक पैकेज का एलान कर दिया। कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई और देश को फिर से खड़ा करने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है।
20 लाख करोड़ का राहत पैकेज देश की जीडीपी का करीब 10% है. ये 2020-21 के स्वीकृत बजट यानि 30 लाख करोड़ से करीब 10 लाख करोड़ कम है। प्रधानमंत्री ने साफ किया इस आर्थिक पैकेज से कुटीर उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग, श्रमिकों, किसानों और मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही भारतीय उद्योग जगत को भी नई ताकत देगा।