पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
19-Jan-2020 03:12 PM
PATNA:जल-जीवन हरियाली के समर्थन में बनायी गयी मानव श्रृंखला का आरजेडी ने पूरे राज्य में विरोध किया। जगह-जगह विरोध में आरजेडी ने बेरोजगारों की मानव श्रृंखला बना कर सरकार का विरोध किया। आरजेडी के विरोध के बीच अनोखा प्रदर्शन वैशाली में देखने को मिला। जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया।
वैशाली के भगवानपुर में आरजेडी ने मानव श्रृंखला के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने सर पर मटका रख अलग से मानव श्रृंखला बनायी। विरोध के दौरान सड़क पर पटक कर मटका फोड़ते हुए आक्रोश भरा प्रदर्शन किया। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में ज्यादातर युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। राजद नेता मंजू सिंह के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि एक तरफ पूरे बिहार में अपराध चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ सरकार अपना चेहरा चमकाने के लिए करोड़ो-अरबों स्वाहा कर रही है।
इधर मानव श्रृंखला के विरोध का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना जिले के ग्रामीण इलाके का है। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि काफी संख्या में युवक मानव श्रृंखला बनाकर 'नीतीश कुमार हाय-हाय' के नारे लगा रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है। पटना में छात्र राजद की ओर से भी बेरोजगारी को लेकर मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया गया था। आरजेडी कार्यालय से बीजेपी कार्यालय तक मानव श्रृंखला के विरोध में तेज प्रताप यादव के आह्वान पर अलग से मानव श्रृंखला बनाने की बात कही गई थी।