बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
08-Feb-2024 11:59 AM
By Aryan Anand
PATNA : क्या नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से डर गए ? क्या नीतीश कुमार को भी अब लगने लगा है कि बिहार में लालू और तेजस्वी यादव् कोई बड़ा खेला करेंगे ? क्या नीतीश कुमार 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट से पहले अपना बहुमत नहीं साबित कर पायेंगे ? आखिर नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली क्यों गए? ये तमाम सवाल पिछले कई दिनों से राजनीतिक सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इसके बाद अब आज राजद ने एक विधायक ने इसका राज खोल कर रख दिया है। उन्होंने बता दिया है कि आखिर नीतीश कुमार दिल्ली क्यों गए और वहां पर उनका क्या प्लान बना है।
दरअसल, वीरेंद्र ने कहा कि अंदर क्या कुछ चल रहा है वह मैं आपको नहीं बता सकता बस इतना जान लीजिए कि पर्दा मत हटाइए। यदि पर्दा हट जाएगा तो बड़ा खेल हो जाएगा। 12 तारीख को जो होगा वह आप लोग खुद देख लीजिएगा। वहीं, पीएम मोदी और नीतीश की मुलाकात को लेकर कहा कि इस मुलाकात से कुछ नहीं होने वाला है। वह चाहते हैं कि विधानसभा का चुनाव और लोकसभा का चुनाव एक साथ हो। लेकिन आप खुद बताइए की कोई भी विधायक किसी भी पार्टी का हुआ चाहेगा कि दोनों चुनाव एक साथ हो?
नीतीश कुमार मोदी जी से मुलाकात कर यह कहने गए थे कि अब हम थक गए हैं, हमारा समय हो गया है। इसलिए आप विधानसभा भंग करवा दीजिए। और विधानसभा लोकसभा चुनाव एक साथ करवा दिया जाए। नीतीश को अपने विधायकों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें कौन सा जनता के बीच जाना होता है। जनता के बीच तो यही विधायक को जाना होता है ना।
उधर, विधानसभा भंग होने के बाद राजद की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग ये एलान कर दी दें तो हमलोग क्या कर सकते हैं। यदि चुनाव होगा तो फिर हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं। राजद हमेशा चुनाव के लिए तैयार होती है इसमें कुछ नया तैयारी नहीं करना है।