ब्रेकिंग न्यूज़

e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट

आरजेडी ने बदली भोला यादव की सीट, जानिए कहां से लड़ेंगे लालू के हनुमान

आरजेडी ने बदली भोला यादव की सीट, जानिए कहां से लड़ेंगे लालू के हनुमान

11-Oct-2020 10:08 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आरजेडी अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांट रही है. राजद ने लालू यादव के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव का सीट बदल दिया है. भोला यादव इसबार बहादुरपुर नहीं बल्कि हायाघाट से चुनावी मैदान में होंगे. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें पार्टी का सिंबल दिया है.


दरभंगा जिले की बहादुरपुर विधानसभा सीट से विधायक भोला यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं, जो फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव हैं. बीते दिन भोला यादव रिम्स में इलाज करवा रहे लालू यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने इसके लिए जेल प्रशासन से विशेष अनुमति ली थी. बताया जा रहा है कि वे राजद उम्मीदवारों के सिंबल पर सुप्रीमों लालू के हस्ताक्षर लेने के लिए गए थे.


चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है. चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी. मगर अभी उनकी रिहाई नहीं हो पाएगी. जब तक दुमका कोषागार मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे.