सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
28-Dec-2021 09:38 AM
SIWAN : राजद विधायक बच्चा पांडे पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व विधान पार्षद टुन्ना पांडये पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों भाइयों को यह प्राथमिकी उनके चचेरे भाई राकेश पांडे ने ही दर्ज कराया है. दरौली थाने में दर्ज प्राथमिकी में दोनों भाईयों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.
दोनों के चचेरे भाई ने तकरीबन 1 महीने पहले दरौली थाने में इन दोनों के खिलाफ आवेदन दिया था. उन्होंने विधायक बच्चा पांडे पर जाने से मारने की धमकी देने, घर में चोरी कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया था. अब दरौली पुलिस ने राजद विधायक और पूर्व विधानपार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आवेदन की जांच करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
दोनों नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बच्चा पांडे और टुन्ना पांडे के खिलाफ 24 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इसकी सूचना अब जाकर सर्वजनिक हुई है.
मामला जनप्रतिनिधि से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पहले इसकी पूरी छानबीन की. जांच में पीड़ित पक्ष के अरोप से संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.