ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

कानून और व्यवस्था के मुद्दे पर राजद का नीतीश सरकार पर हमला, आरक्षण को लेकर की RSS प्रमुख के बयान की आलोचना

21-Aug-2019 03:59 PM

By 9

PATNA: राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर आरजेडी ने राज्य की नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. मनेर से पार्टी विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर सूबे में कानून व्यवस्था की खराब हालत को लेकर इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह छपरा के मढ़ौरा में पुलिस जवानों की हत्या हुई इसे देखकर लगता है कि राज्य में कहीं भी कानून का राज नहीं है. वहीं भाई वीरेंद्र ने इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए बयान की भी आलोचना की. आरजेडी विधायक ने कहा कि इस देश के कोई भी आरक्षण नहीं हटा सकता है साथ ही अगर आरक्षण में छेड़छाड़ की गई तो इससे देश में क्रांति आ जाएगी. दरअसल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण को लेकर एक बयान दिया है जिसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. वहीं बीजेपी ने मोहन भागवत के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट