ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / RJD को मिलता रहा है मनेर का लड्डू, हैट्रिक लगाने की है तैयारी

RJD को मिलता रहा है मनेर का लड्डू, हैट्रिक लगाने की है तैयारी

24-Oct-2020 12:10 PM

PATNA : पटना जिले की जिन विधानसभा सीटों पर आरजेडी का दबदबा लंबे अरसे से कायम रहा है, उनमें मनेर विधानसभा  सबसे खास है. मनेर विधानसभा सीट पर आरजेडी का कब्जा पिछले 10 साल से रहा है. आरजेडी के मौजूदा विधायक भाई वीरेंद्र तीसरी बार इस सीट से 2015 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और अब एक बार फिर से हैट्रिक लगाने की तैयारी में है.

मनेर विधानसभा सीट पर यादव जनप्रतिनिधियों का कब्जा रहा है. इस सीट पर यादव वोटर निर्णायक भूमिका में है जिसकी वजह से आरजेडी के लिए यह सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है. 3 लाख से अधिक वोटरों में से लगभग एक लाख वोटर यादव जाति के हैं. इसके अलावा समान्य और महा दलित वोटरों की संख्या भी यहां अच्छी खासी है. मनेर विधानसभा में कुल वोटरों की संख्या 316000 है, जिसमें 165000 पुरुष और 148000 महिला मोटर हैं. भाई बिरेंद्र के खिलाफ अब तक यहां बीजेपी ने श्रीकांत निराला को मैदान में उतारा है लेकिन इस बार श्रीकांत निराला की जगह निखिल आनंद को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. लेकिन क्षेत्र में भाई बिरेंद्र की मजबूत पकड़ बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है.

 इस सीट से श्रीकांत निराला पहली बार 1990 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते और पिछली बार उन्हें भाई बिरेंद्र ने 22 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी. भाई बिरेंद्र पहली बार साल 2000 में समता पार्टी के टिकट पर और दूसरी बार 2010 में आरजेडी के टिकट पर यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे 2015 में भी उन्होंने दूसरी बार लगातार जीत हासिल की.मनेर विधानसभा सीट पर यादव जाति के वोटर्स के बीच तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का एजेंडा सबसे ऊपर नजर आ रहा है. बीजेपी ने भले ही यहां से नए उम्मीदवार को मैदान में उतारकर प्रयोग किया हो लेकिन तेजस्वी सेक्टर के आगे बीजेपी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.