ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Bihar Politics: जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। बिहार में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इस दौरान पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की।


संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन हमेशा से जनता की सेवा और बिहार के विकास को समर्पित रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से बिहार के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही वे राज्य सरकार को अपना मार्गदर्शन भी देते रहेंगे।


बता दें कि सोमवार को हुए राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने जीत दर्ज की थी। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी निर्वाचित हुए। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर क्लीन स्वीप किया।


अन्य विजयी उम्मीदवारों में जदयू के रामनाथ ठाकुर, भाजपा के शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। चुनाव में नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले, जबकि उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर को 42-42 मत प्राप्त हुए।


उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने पहले ही राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी। उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में भविष्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता