ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

नीतीश कुमार को बड़ा झटका: सीनियर लीडर केसी त्यागी ने JDU से किया किनारा, नए विकल्प के दिए संकेत

K C Tyagi: जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कर सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई भूमिका के संकेत भी दिए हैं।

K C Tyagi
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

K C Tyagi: जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सक्रिय राजनीति से किनारा करने का फैसला किया है। उन्होंने आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है।


अपने बयान में केसी त्यागी ने जेडीयू के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि 30 अक्टूबर 2003 को समता पार्टी और जनता दल के विलय से जेडीयू का गठन हुआ था। उस समय जॉर्ज फर्नांडीस पार्टी के अध्यक्ष थे और वे महासचिव के रूप में कार्यरत थे।


त्यागी ने कहा कि उन्होंने शरद यादव और नीतीश कुमार के अध्यक्ष रहने के दौरान उनके साथ लंबे समय तक काम किया। पार्टी में वे मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर भी रहे।


उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान अब समाप्त हो चुका है और इस बार उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लगभग आधी सदी तक साथ रहे नीतीश कुमार के प्रति उनका व्यक्तिगत सम्मान आगे भी बना रहेगा। 


केसी त्यागी ने संकेत दिया है कि वे उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी और पार्टी के पुराने नेता केसी त्यागी के इस फैसले को जेडीयू और नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता