ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

पटना के चीना कोठी मंदिरी इलाके में छापेमारी के दौरान नारकोटिक्स टीम पर हमला हुआ। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

बिहार न्यूज
पुलिस पर पथराव
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमले की गंभीर घटना सामने आई है। चीना कोठी मंदिरी इलाके में छापेमारी के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम को घेरकर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


राजधानी पटना के चीना कोठी मंदिरी इलाके में छापेमारी के दौरान नारकोटिक्स की टीम पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने नारकोटिक्स की टीम को घेर लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बढ़ते तनाव के बीच पुलिस टीम को आत्मरक्षा में 4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस टीम के दो जवानों को हल्की जोटें आई हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


बताया जाता है कि इलाके में स्मैक बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद नारकोटिक्स की पांच सदस्यीय टीम मंदिरी इलाके में एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस को देख असामाजिक तत्व के लोग और स्मैक के धंधे से जुड़े लोगों की भी उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस की टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थिति बिगड़ने पर फायरिंग

बढ़ते तनाव के बीच पुलिस की टीम को आत्मरक्षा में 3 से 4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान दो जवानों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।


एक आरोपी गिरफ्तार

हंगामे के बावजूद टीम ने आकाश धांगर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गये। हालांकि भीड़ के कारण टीम को वहां से सुरक्षित निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 


परिजनों ने उठाए सवाल

गिरफ्तार आरोपी की मां सुनीता देवी ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे को झूठा फंसाया गया है। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने उसके पास नशीले पदार्थ का पैकेट रख दिया था, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने फायरिंग की घटना की भी पुष्टि की।


बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद नारकोटिक्स टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके से 54 पुड़िया स्मैक और 6700 कैश बरामद किया गया है। आरोपी पहले भी स्मैक बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है। 


आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आकाश धांगर पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। ASP (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि टीम नियमित छापेमारी के लिए गई थी, तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले की जांच की जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुखा नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जितने भी लोग स्मैक और दारू बेचने में लगे हैं, वो इसे धंधे को छोड़े। 

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तारपटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तारपटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार