BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
12-Jun-2020 04:12 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल को NDA के खिलाफ बड़ा हथियार मिल गया है. बीजेपी और जेडीयू ने विरोधियों को पटखनी देने के लिए आरजेडी के लालू-राबड़ी शासनकाल को एजेंडा बनाया था. लेकिन अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी ने जो ब्लू प्रिंट तैयार किया है उस पर आकर मुकाबला करना एनडीए के लिए मजबूरी बन जाएगी.
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का गठन
दरअसल बिहार चुनाव के पहले आरक्षण को लेकर एक बार फिर से सियासी जिन्न निकला हुआ है. सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद लगातार आरक्षण को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है हर राजनीतिक दल में आरक्षण के समर्थक तबके के नेता गोलबंद हो रहे हैं. अब आरजेडी ने भी आरक्षण के सहारे बिहार में अपनी चुनावी रणनीति का ब्लू प्रिंट तैयार किया है. तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों ही इसकी रूपरेखा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर तय कर दी थी. तेजस्वी ने बिहार में दलित तबके से आने वाले विधायकों के संयुक्त मोर्चा से अलग जाते हुए अपनी पार्टी के दलित विधायकों की बैठक बुलाई थी. उसके बाद जेडीयू एलजेपी से जुड़े विधायकों को बीजेपी से अलग आकर मोर्चे में शामिल होने का अवसर दिया गया था. एनडीए में शामिल जेडीयू और एलजेपी के दलित विधायक जब आरजेडी के पाले में नहीं आए तो आखिरकार आज आरजेडी की तरफ से बिहार विधानमंडल अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर दिया गया.
आरक्षण को पार्टी बनााएगी मुद्दा
बिहार में विपक्षी दलों से जुड़े अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग से आने वाले विधायकों का यह नया फोरम तैयार किया गया है. इस समिति से जेडीयू बीजेपी कांग्रेस और हम के विधायक के बाहर रखे गए हैं. आरजेडी ने आरक्षण के मुद्दे पर अपनी पार्टी के दलित विधायकों के जरिए अब आंदोलन तेज करने की तैयारी की है. आरजेडी कार्यालय में आज इन विधायकों की बैठक भी हुई और यह तय किया गया कि जल्द ही संघर्ष की अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा. अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने कहा है कि आरजेडी के विधायक उन लोगों के साथ नहीं जा सकते जिन्होंने आरक्षण को बचाने की जगह आरक्षण को खत्म करने वाले लोगों का साथ दिया है. अब यह साफ हो गया है कि पार्टी आगामी चुनाव में 15 साल के लालू-राबड़ी शासनकाल के काट के तौर पर आरक्षण को 2015 की तरह फिर से मुद्दा बनाएगी.