ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / RJD के लालू रसोई को उजाड़ रही बिहार सरकार, तेजस्वी बोले- BJP-JDU का...

RJD के लालू रसोई को उजाड़ रही बिहार सरकार, तेजस्वी बोले- BJP-JDU का बैनर लगा लीजिए पर भूखों के पेट पर लात मत मारिए

22-May-2020 11:17 AM

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए आरजेडी के द्वारा चलाए जा रहे लालू रसोई की लोकप्रियता से घबरा कर उसे उजाड़ने में लगी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार इन रसोई पर बीजेपी और जेडीयू का बैनर लगा ले लेकिन गरीबों के पेट पर लात ना मारे।


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो जारी कर कहा है कि राजद के द्वारा संचालित प्रदेश भर में लालू रसोई और भोजनालयों के संचालन में प्रशासन द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होनें एक वीडियो ट्वीट कर बताया कि कल देर रात कर्मनाशा बोर्डर पर तेजस्वी भोजनालय को स्थानीय प्रशासन तीन बार दल-बल के साथ उजाड़ने पहुंचा। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप भी श्रमिक और ज़रूरतमंदो को खाना खिलाए। प्रशासन ने कहा आपके शिविर सह भोजनालय में अधिक श्रमिक क्यों भोजन खाना चाहते है? उन्होंने कहा इसका हम क्या बताएं? फिर प्रशासन ने कहा, आप पार्टी का बैनर हटा दीजिए। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा आप ख़ुद हटा दिजीए। फिर प्रशासन ने शिविर को सरकारी ज़मीन पर चलाने का आरोप लगाते हुए हटाने की कोशिश की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार का ग़रीबों, श्रमिकों और ज़रूरतमंदो की सेवा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बिहार सरकार निम्नस्तरीय राजनीति पर उतारू है। उन्होनें कहा कि मेरा हाथ जोड़कर कहना है कि  कृपया आप जेडीयू और BJP का बैनर लगा लीजिए लेकिन भूखे श्रमिक भाईयों के पेट पर लात मत मारिए। हम मानवीय आधार पर जनसेवा कर रहे है इसमें कहीं कोई राजनीति नहीं। आप अपना बैनर लगा लीजिए लेकिन भोजनालय को चलने दें।तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर फिर भी प्रशासन इसे हटाएगा तो मुझे स्वयं वहां जाना पड़ेगा। बिहार हित में ऐसी संकीर्ण राजनीति ठीक नहीं।